{"_id":"64cfff5795a11041620db87a","slug":"protest-panama-chowk-st-jammu-news-c-10-1-jmu1034-176394-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पहाड़ियों को एसटी दर्जा देने के विरोध में गुज्जर बकरवालों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पहाड़ियों को एसटी दर्जा देने के विरोध में गुज्जर बकरवालों का प्रदर्शन
Mon, 07 Aug 2023 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के बिल के खिलाफ फिर गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोगों ने रविवार को पनामा चौक पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने केंद्र सरकार व प्रदेश प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद रैली निकाल संभागीय आयुक्त रमेश कुमार को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
गुफ्तार अहमद चौधरी ने कहा कि पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देना गुज्जर बकरवालों के साथ अन्याय है। सरकार को यह बिल वापस लेना होगा, नहीं तो पूरे देश में ऐसे प्रदर्शन किए जाएंगे। जिन लोगों को एसटी का दर्जा दिया जा रहा है, वे कुलीन वर्ग के लोग हैं।मांग है कि पहाड़ियों को एसटी में शामिल न किया जाए। अगर कानून बन जाता है तो लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतरेंगे।
संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि हक को नहीं छिना जाएगा। शिकायत को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। जब से संसद में पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने वाला बिल पेश हुआ है तभी से जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर गुज्जर बकरवालों का प्रदर्शन जारी है। पूंछ, राजोरी और कश्मीर के विभिन्न जिलों में विरोध हो रहा है।