फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest of pensioners

Jammu News: पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन

विज्ञापन
protest of pensioners
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के लिए नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन जेएंडके ने शुक्रवार को आंबेडकर चौक में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी गणेश खजूरिया ने कहा कि लंबे अरसे से सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक सुनवाई नहीं हुई। पहले पुरानी स्कीम कर्मचारियों के हित में थी, मगर अचानक सरकार ने उसे बंद कर दिया है। इसका खमियाजा सरकारी कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग इस बार भी नहीं मानी जाती है तो 21 सितंबर को देश भर में चक्का जाम करते हुए ट्रेनों को भी रोकेंगे। नौकरी पूरी होने के बाद पेंशन कर्मचारियों का एकमात्र सहारा होती है। मगर जो उनके लिए योजना लागू कर दी गई है। उससे उनको बिल्कुल लाभ नहीं हो पा रहा है। महंगाई के इस दौर में परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। इसके मद्देनजर नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन बार-बार सरकार से अनुरोध कर रही है। इस मौके पर प्रकाश चंद्र, राजेश शर्मा, कुलदीप सिंह बंद्राल और कुलदीप वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed