{"_id":"69b32e6ddb1fdf62630f212f","slug":"protest-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103511-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ढाई दिन की वेतन कटाैती पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ढाई दिन की वेतन कटाैती पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बोला हल्ला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले जिले के अस्पतालों में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/आरएस पुरा। ढाई दिन की वेतन कटाैती पर स्वास्थ्य कर्मियों ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले जिले भर के अस्पतालों में प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल सांबा, ब्लॉक पुरमंडल, रामगढ़, नड्ड में भी सुबह 10 से शाम चार बजे तक प्रदर्शन जारी रहा। अस्पतालों के अधिकतर विभाग बंद रहे। कैजुअल्टी और इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहीं। कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आरएस पुरा में फीमेल मल्टीपर्पस वर्कर्स एसोसिएशन की प्रधान नीलम कुमारी, फेडरेशन जम्मू के अध्यक्ष गगन सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी प्रदर्शन में शामिल हुए। फेडरेशन के सदस्यों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की ढाई दिन की वेतन कटौती करने जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य करनी अपनी सेवाएं लगातार 24 घंटे दे रहे हैं। आपातकाल स्थिति में भी स्वास्थ्य कर्मी सेवाएं जारी रखते हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार वेतन में कटौती करने जा रही जो उन्हें मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि फीमेल मल्टीपर्पस वर्कर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। गगन सिंह ने कहा कि जीएमसी जम्मू की तरफ से कर्मचारियों के हित में जो बजट जारी किया जाता था वह पिछले तीन महीने से जारी नहीं हुआ है। प्रदर्शन किया गया है और अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस मौके पर प्रदीप सिंह बाली, सरदार विक्रम सिंह, सुरिंदर सिंह, योगेश शर्मा, नरेश सिंह, विशाल, सर्बजीत कौर, कुलदीप कुमारी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल सांबा में प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि एचएमई विभाग का एसआरओ-274 (1991) जिसे 20 जनवरी 2026 को निदेशक वित्त के आदेश से रद्द किया गया है उसे दोबारा लागू किया जाए। माैके पर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष कुलदीप डबगोत्रा, निशा शर्मा, श्याम सुंदर, नवीन शर्मा, विकास शर्मा, दीपक राजन सहित बड़ी संख्या में कर्मी माैजूद रहे।
-- -- --
विजयपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने
काली पट्टी बांधकर किया काम
विजयपुर। सरकारी एक्सीडेंट अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने वीरवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। जम्मू संभाग के साथ-साथ विजयपुर में भी जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन की काॅल पर स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध जताया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि हमारा कुछ दिनों की वेतन काटा जा रहा है। इसी के चलते हमने कुछ समय के लिए काली पट्टी बांधकर काम किया। संवाद