{"_id":"697a751be523c62aff051fc6","slug":"protest-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106447-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने \nकी मांग, रैली निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की मांग, रैली निकालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले में बुधवार को युवाओं ने केवल जम्मू या कश्मीर में लॉ यूनिवर्सिटी खोलने के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने राजोरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की।
युवा नेता नज्म मीर की अध्यक्षता में निकाली गई रैली चिल्ड्रन पार्क से होते हुए गुज्जर मंडी चौक में पहुंची। युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राजोरी के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ कड़ा रोष जताया। बताया कि पिछले कई दशकों से राजोरी के लोग सीमा पार से गोलाबारी और आतंकवाद की मार झेल रहे हैं। आज तक जितनी भी सरकारें बनी हैं सभी ने राजोरी के साथ सौतेला व्यवहार किया है। युवाओं ने चेतावनी दी कि अब राजोरी का नाैजवान जाग गया है। युवाओं ने आरोप लगाया कि राजोरी-पुंछ के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के लिए रखा हुआ है। पीर पंजाल जम्मू-कश्मीर का ताज है और यहां के लोगों को उनका अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए। गुज्जर मंडी में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसएचओ आबिद बुखारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद युवाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।