फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: मीरां साहिब में शिवसेना बालठाकरे ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। मीरां साहिब कस्बे में शिवसेना बालठाकरे की शिंदे इकाई ने कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर दिए बयान की आलोचना करते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। शिवसेना के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में प्रदर्शन के दौरान पार्टी के राज्य प्रधान अश्विनी गुप्ता व राकेश काक भी उपस्थित रहे।

राज्य अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते कहा कि वीर सावरकर एक महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश को आजाद करवाने में अपना योगदान दिया। राहुल गांधी उन पर टिप्पणी करके सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। संजीव शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ चुका है, जिससे वह इस तरह के घटिया बयान दे रहे हैं। मौके पर भूषण कुमार, विशाल कुमार, ज्योति, नीतू देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed