फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: बस सुविधा बंद करने से नाराज विद्यार्थियों ने बोला हल्ला

विज्ञापन
protest news
दोमाना। मथवार कंडी क्षेत्र में परिवहन सुविधा की कमी एक बार फिर लोगों के आक्रोश का कारण बनी। धनु, गोल्डा, बगानी, चखड़, राब्ता सहित आसपास के कई गांवों में परिवहन विभाग द्वारा बस सेवा बंद किए जाने से स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्रों को 8–9 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता व्याप्त है।इसी समस्या को लेकर बुधवार सुबह गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल राब्ता के छात्रों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर राब्ता मार्ग को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया।
विज्ञापन

छात्रों ने स्कूल समय में बस सेवा बहाल करने की मांग पर जोर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पूर्व सरपंच मोहम्मद अनवर खान मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने तत्काल एसडीएम जम्मू नॉर्थ दीपक कुमार से फोन पर छात्रों की बात करवाई। छात्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बस न चलने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और क्षेत्र के लोगों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं अंजुशी भगत, रितिका देवी और विशाली देवी ने कहा कि समस्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन परिवहन विभाग की ओर से समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। एसडीएम दीपक कुमार ने शीघ्र ही आरटीओ जम्मू से बात कर बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed