फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest, janipur, smart meter

Jammu News: स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, एईई कार्यालय के गेट पर ताला लगाया, एक तरफ सड़क रखी बंद

विज्ञापन
protest, janipur, smart meter
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। लोगों ने मंगलवार को जानीपुर से एईई कार्यालय तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। एईई कार्यालय के गेट के बाहर ताला लगाकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अगुवाई में डेढ़ घंटा तक जानीपुर आने वाली सड़क एक तरफ से बंद की। इससे लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक लेन पर यातायात का दबाव बढ़ने से वाहन चालकों में बहसबाजी तक हुई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कड़े प्रयास किए, लेकिन वाहनों की लंबी कतारों से छुटकारा नहीं मिल पाया। प्रदर्शन दोपहर साढ़े 12 से लेकर दो बजे तक चला।

वरिष्ठ नेता अमित कपूर ने कहा कि सरकार स्मार्ट और प्रीपेड मीटर लगा रही है। लोग स्मार्ट और प्रीपेड मीटर नहीं लगवाना चाहते। पहले की तरह ही मीटर सुविधा दी जाए। एक सप्ताह के अंदर स्मार्ट मीटर लगाने का काम बंद नहीं हुआ तो फिर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


जानीपुर से तनवी, पल्लू, पल्लवी, मधु ने कहा कि मीटर लगने से परेशान हैं। इसका विरोध हर स्तर पर हो रहा है। मगर प्रशासन मसले को गंभीरता से नहीं ले रहा। इस बार गर्मी में भी लोग परेशान रहे। बिल ज्यादा आ रहे हैं। इन्हें वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed