फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
कंश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडित की हत्या के विरोध में प्रदर्शन।
जम्मू। कश्मीरी पंडित युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरपंच अजय पंडिता की हत्या के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। हाथों में प्लेकार्ड तथा पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने तोपशेरखानिया से सरपंच के घर तक रैली निकाली और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। प्रदर्शन में सरपंच की बेटियां भी शामिल हुई।
विज्ञापन

बांहों पर काली पट्टियां बांधे प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद तथा पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने घाटी में रह रहे विस्थापित पंडितों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसे लोग घाटी में लोकतंत्र की भावना को जिंदा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बिना सुरक्षा के उनका घाटी में रहना काफी मुश्किल है। अजय पंडिता की हत्या ने 1990 की याद ताजा करा दी है। उन्होंने पंडितों को न्याय दिलाने के लिए आयोग का गठन करने, घाटी में कश्मीरी पंडितों की ससम्मानजनक वापसी तथा मंदिरों का अस्तित्व बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं ने तोपशेरखानिया सुभाष नगर में अजय पंडिता के परिवार के सदस्यों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। कहा कि पूरा कश्मीरी पंडित समुदाय इस वक्त उनके साथ खड़ा है। वेलफेयर कमेटी तोपशेरखानिया ने भी पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर रुद्रा कौल, मुक्तेश योगी, सुनंदन हांडू, चेतन शाह, रुकुल, रितिक ज्योतिषी, होशांग कौल, शशांक कौल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed