फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

लाठीचार्ज के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का हल्ला बोल

विज्ञापन
protest
जम्मू। छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परेड चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। परेड चौक से राजभवन तक विरोध मार्च के दौरान परिषद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन में टायर जलाते समय एक कार्यकर्ता की टांग में आग लग गई। इसे बुझाते हुए डीएसपी सतीश कुमार को भी आंच लग गई। एक कार्यकर्ता के सिर पर चोट आई है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियाें को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रविवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं का परेड चौक पर जमावड़ा लग गया। पिछले दिनों परिषद कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर कार्यकर्ताओं ने जेकेपी मुर्दाबाद समेत कई नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां पकड़ राजभवन तक विरोध मार्च किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को आधे घंटे में आईजी से मुलाकात का आश्वासन दिया गया। इस पर भी मामला ठंडा नहीं हुआ तो प्रदर्शनकारियों ने राजभवन के बाहर विरोध तेज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ परिषद कार्यकर्ता टायर जलाने लगे। एक कार्यकर्ता की टांग को आग लग गई। अफरातफरी के बीच पुलिस ने आग बुझा दी लेकिन डीएसपी सतीश कुमार हल्के रूप से झुलस गए। उधर, राजभवन जाने से रोके जाने पर गुस्साए परिषद कार्यकर्ता पुलिस वाहनों पर चढ़ गए। इसी दौरान एक कार्यकर्ता के सिर पर चोट भी आ गई। हिरासत में लिए जाने के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दीपक गुप्ता ने कहा कि चार दिन पूर्व प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा विद्यार्थी व युवा वर्ग से जुड़ी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रतीक रैना, पीयूष रैना, अक्षय शर्मा, अक्षय भगत, निखिल परिहार, विशाल, यशस्विनी, नैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
कई जगह लगा जाम
एबीवीपी के प्रदर्शन के दौरान विभिन्न स्थानों से रूट डायवर्ट किए गए। सचिवालय के पास राजिंद्रा चौक से गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। इसके साथ ही परेड चौक में गाड़ियों को रोका गया। पक्का डंगा पुलिस चौकी के पास भी प्रदर्शन के दौरान जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed