{"_id":"614f8acc8ebc3efc877e5532","slug":"protest-jammu-news-jammu-city-news-jmu24443792","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा विस्तार के लिए अनुबंधित पैरा मेडिकल कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा विस्तार के लिए अनुबंधित पैरा मेडिकल कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के तहत नियुक्त अनुबंधित पैरा मेडिकल कर्मियों ने शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि कई राज्यों और जिलों में उनके अनुबंध का विस्तार किया गया है, लेकिन जीएमसी और अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में कार्यरत कर्मियों की 30 सितंबर को सेवाएं समाप्त की जा रही हैं।
कहा कि कोविड के दौरान स्थायी कर्मियों के साथ उन्होंने गंभीर परिस्थितियों में बेहतर सेवाएं दी हैं। कई बार कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी ली गई। लेकिन अब उनकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया गया है। इससे हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई राज्यों और प्रदेश के जिलों में उक्त पैकेज योजना का विस्तार किया गया है, लेकिन जीएमसी में उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से अनुबंध का विस्तार करने की मांग की। ब्यूरो
-----
फार्मासिस्टों की मांगों को उठाया
जम्मू। जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन जम्मू ने शनिवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। इस दौरान फार्मासिस्टों की मांगों को उठाया गया। इस विशेष दिन की स्थापना इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन द्वारा की गई थी। इस साल फार्मेसी हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए भरोसेमंद, विषय रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट ज्ञान और सलाह का एक विश्वसनीय स्रोत है। फार्मासिस्ट सुनिश्चित करता है कि सही रोगी को सही दवा प्रदान की जाए। हर साल तीन मिलियन फार्मासिस्ट मरीजों के लिए भागीदार के रूप में कार्य करते हैं। इस दौरान जेकेजीपीए के अध्यक्ष सुशील सूदन, जरनैल सिंह, आरपी सिंह, कमलजीत साहनी, भारत भूषण आदि मौजूद रहे। ब्यूरो