{"_id":"60511d6b8ebc3ec39f5dbf26","slug":"protest-jammu-news-bank-employee-jammu-city-news-jmu2314606176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर डटे रहे बैंक कर्मी, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर डटे रहे बैंक कर्मी, कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
जम्मू। बैंकों के निजीकरण के फैसले के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रदेश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहे। जम्मू में कई बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे। बाहु प्लाजा में बैंक कर्मियों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दो दिन की काम छोड़ हड़ताल से करोड़ों रुपये का कामकाज प्रभावित हुआ है। कई जगह बैंकों से नकदी खत्म हो गई थी। बुधवार को बैंक खुलने से ग्राहकों की भीड़ रहेगी।
जम्मू प्रोवियंस बैंक इंप्लाइज फेडरेशन और ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (जम्मू-कश्मीर व लद्दाख) के बैनर तले कर्मियों ने दो दिन बैंकों में कामकाज ठप रखा। इस दौरान कई बैंक शाखाओं पर ताले लटके होने के साथ युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर लगाए गए थे। बाहु प्लाजा में प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि वे राष्ट्र हित में लोगों के लिए सड़क पर उतरे हैं। वे अपना वेतन बढ़ाने की मांग नहीं कर रहे, बल्कि बैंकों को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। देश में विकट और गंभीर परिस्थितियों में पब्लिक सेक्टर बैंकों ने राहत देने का काम किया है। कोविड महामारी के दौरान भी लोगों को वित्तीय प्रोत्साहन देने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आगे रहे हैं। लेकिन सरकार अब कारपोरेट के हाथों बैंकों को भी बेचने का काम कर रही है। इसके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। जम्मू प्रोवियंस बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के साथ मिलकर अगली रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए अगर आंदोलन को तेज करने की जरूरत पड़ी तो कर्मचारी इसके लिए तैयार हैं। इसी बीच दूसरे दिन भी कई बैंक शाखाओं के बंद होने से लोग मायूस लौटे। बैंक कर्मी बुधवार को काम पर लौटेंगे।