फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,jammu kashmir,employee

एसआरओ-43 में बदलाव मुलाजिमों को मंजूर नहीं

विज्ञापन
protest,jammu kashmir,employee
जम्मू। पक्की नौकरी, स्वास्थ्य भत्ते में बढ़ोतरी, डीए का एरियर जारी करने और अन्य मांगों को लेकर अस्थायी कर्मचारी सात दिसंबर को सरकार के खिलाफ प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन करेंगे। जेएंडके इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कर्मचारियों के हक के लिए बुधवार को कंपनी बाग में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष बाबू हुसैन मालिक ने कहा कि सरकार एसआरओ-43 के प्रावधानों में बदलाव करने की कोशिश कर रही है। जिसे कर्मचारी संगठन मंजूर नहीं करेंगे। एआरअरओ-43 के तहत सरकारी कर्मचारी की सेवा में रहते मृत्यु पर सरकार उसके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देती है। उन्होंने कहा कि सरकार इसमें अब सिर्फ विशेष मामलों में और सैन्य कर्मियों के आश्रितों को ही नौकरी देने की तैयारी कर रही है। मालिक ने सरकार से विभिन्न विभागों में 20-25 साल से सेवाएं दे रहे अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नीति बनाने की मांग की। समाज कल्याण विभाग में बर्खास्त किए 900 कर्मचारियों को दोबारा नियुक्त करने की मांग की गई। साथ ही हर छह महीने में कर्मियों की डीपीसी करवाने, वेतन विसंगतियां दूर करने और यूटी की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में भी कर्मियों को सभी अधिकार व सुविधाएं दी जाएं। कमेटी ने सभी कर्मचारियों को धरने में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed