{"_id":"630d26bbbd1d2a4eee6da494","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2669401171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार अवकाश घोषित करे वरना तेज होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार अवकाश घोषित करे वरना तेज होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग के लिए युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल जारी है। सोमवार को सभा ने बार एसोसिएशन के जम्मू बंद का भी समर्थन किया। इस दौरान सभा सदस्यों ने कहा कि अगर 23 सितंबर को सरकारी अवकाश घोषित नहीं किया गया तो प्रदर्शन और तेज कर दिया जाएगा। मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। मांग के समर्थन में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, पैंथर्स पार्टी सहित गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोग भी धरना स्थल पर पहुंचे।
सभा के अध्यक्ष हैप्पी सिंह ने कहा कि जम्मूवासी अब भेदभाव सहन नहीं करेंगे। मांगों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा। सरकार बार-बार आश्वासन दे कर अनदेखी कर रही है। सरकार जम्मू के लोगों की भावनों से खेल रही है। आगामी दिनों में प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। सोमवार को कटड़ा, उधमपुर, कठुआ, सांबा, अखनूर और रियासी के साथ ही विभिन्न स्थानों पर लोगों ने प्रदर्शन कर मांग को पूरा करने की आवाज उठाई है। सोमवार को राजन सिंह हैप्पी, सुरेंद्र सिंह गिल, बलबीर सिंह, प्रताप सिंह जमवाल, शंकर सिंह चिब और मोहन सिंह भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
साइंस कॉलेज के बाहर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश मांग को लेकर जीजीएम साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सड़क से हटने के लिए कहा, लकिन छात्र नहीं माने। पुलिस ने कुछ विद्यार्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया और बाद में छोड़ दिया। विद्यार्थियों ने पुलिस पर धक्कामुक्की करने का भी आरोप लगाया।