फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

चयन सूची जल्द जारी न हुई तो दिल्ली में देंगे धरना

विज्ञापन
protest
जम्मू। वित्त लेखा सहाय के अभ्यर्थी बीते 12 दिन से प्रदर्शनी मैदान में चयन सूची जारी करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी 90 फीसदी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब चयन सूची जारी होनी थी। इस पर धांधली का आरोप लगाया गया है। इस वजह से सरकार ने सूची जारी नहीं की है। जल्द सूची जारी न हुई तो दिल्ली में धरना देंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि जेके एसएसबी ने 972 पद भरने के लिए लिखित परीक्षा ली थी। उस समय धांधली का कोई मुद्दा सामने नहीं आया। दस्तावेजों का सत्यापन होते ही विभिन्न-विभिन्न स्थानों से आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं। सरकार ने सीबीआई जांच करवाने का फैसला लिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार को चयन सूची रद्द करने के बजाय आरोपियों को पकड़ कर उन पर कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चयन सूची जल्द जारी न हुई तो दिल्ली जा कर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed