{"_id":"62bb6588c09ba55914646319","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2628903103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में एथलेटिक कोच नहीं होने पर खिलाड़ी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में एथलेटिक कोच नहीं होने पर खिलाड़ी नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से जिले में तैनात दो एथलेटिक कोच का तबादला कर दिया। जिसके बाद अभी तक कोच की नियुक्ति नहीं हो पाई है, जिस कारण खिलाड़ी नाराज हैं। उन्होंने मंगलवार को शास्त्रीनगर खेल मैदान के बाहर प्रदर्शन कर जल्द कोच की नियुक्ति की मांग उठाई है। इस संबंध में संभागीय खेल अधिकारी को पत्र भी सौंपा है।
खिलाड़ियों ने कहा कि जम्मू में गुरुचरण सिंह एथलेटिक के कोच थे। स्पोर्ट्स काउंसिल ने उनका तबादला समेलपुर कर दिया। इसके बाद से नए कोच की नियुक्ति नहीं हुई है। एथलीट रणदीप सिंह ने कहा कि बिना कोच के प्रशिक्षण नहीं कर पा रहे हैं। संभागीय आयुक्त को स्थिति से अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। शास्त्रीनगर मैदान में फुटबॉल और हैंडबाल खेला जाता है। यहां पर अभ्यास करते हैं, लेकिन यह मैदान जोखिम से भरा हुआ है। खिलाड़ियों ने कहा कि कोच का उस स्थान पर तबादला किया है, जहां पर खिलाड़ियों की संख्या कम है। खिलाड़ियों ने कहा कि जब इस बारे में स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव से बात की तो उन्होंने बताया कि कोच आपको भड़का रहे हैं।
खिलाड़ियों ने कोच की नियुक्ति के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा है, जिसे उच्च अधिकारों के पास भेजा दिया है। कोच को नियुक्ति करना उच्च अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
- अशोक सिंह, संभागीय खेल अधिकारी जम्मू