फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

सरकार से तबादला नीति बनाने की मांग की

विज्ञापन
protest
जम्मू। ऑल जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड कैटेगरी इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर के बैनर तले कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को आंबेडकर चौक में प्रदर्शन कर सरकार से तबादला नीति बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि कश्मीर में काम करना सुरक्षित नहीं है। हालात सामान्य होने तक सरकार कर्मियों की तैनाती जम्मू संभाग या गृह जिलों में करे। इस दौरान भगत महासभा जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मोहिंद्र भगत प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को चिलचिलाती गर्मी में तंबू लगाने से मना किया है, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांग को पूरा करे। यूटी प्रशासन कश्मीर में सामान्य स्थिति स्थापित होने तक इन कर्मचारियों पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए दबाव नहीं डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed