फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

सरकार घाटी में लक्षित हत्याएं रोकने में विफल

विज्ञापन
protest
जम्मू। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घाटी में लक्षित हत्याओं के विरोध में शनिवार को राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान सरकार पर लक्षित हत्याएं रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि घाटी में हिंदुओं को निशाना बनाकर हत्याएं हो रही हैं। केंद्र सरकार के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के दावों के बावजूद हत्याओं का क्रम जारी है। सरकार की नाकामी की वजह से अल्पसंख्यक कश्मीर से पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। साजिश के तहत कश्मीर में 1990 जैसे हालात बनाए जा रहे हैं। कश्मीर को हिंदू विहीन बनाने की साजिश के तहत यह सब हो रहा है।
विज्ञापन

आतंकवादियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मामले को सुलझाने में नाकाम साबित हुए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को जीडी बख्शी को प्रदेश को नया उपराज्यपाल बनाना चाहिए। इस अवसर पर जतिन टाकिया, अश्विनी सिंह, आस्तिक कोहली, ऋषभ हिंदू, चिन, शालू, बोधराज, सैंडी, विनय, कृष्ण सिंह, मन्हास ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed