फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की हो जांच

विज्ञापन
protest
जम्मू। डोगरा फ्रंट एंड शिवसेना ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की जांच और प्रशासन में जिम्मेदार लोगों को जेल में डालने की मांग के समर्थन में रानी पार्क से रैली निकाली और प्रदर्शन किया। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि कश्मीर हिंदुओं के नरसंहार को नकारा जाता रहा है। कभी भी अपराधियों को जवाबदेह नहीं ठहराया गया है।
विज्ञापन

कश्मीरी हिंदुओं के पलायन का मुद्दा और उनके द्वारा सहे गए नरसंहार पर राजनीतिक होती रही है। किसी भी राजनीतिक दल या प्रतिष्ठित नागरिक समाज के सदस्यों ने सच बोलने या उत्पीड़ित पंडितों के समर्थन में आवाज उठाने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों अपराधी सजा से बच रहे हैं। मसले पर 5 सदस्यों वाली एक स्वतंत्र जांच समिति का गठन किया जाए। नरसंहार के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए हर संभव कार्रवाई अमल में लाई जाए। 1989 में 70 आतंकवादियों की रिहाई की जांच की जानी चाहिए क्योंकि भविष्य में वे सबसे शीर्ष आतंकवादी कमांडर बन गए। इस मौके पर दीपू, कालू, नरेश, आशीष, आशु, गीता, भजो, ननकी, कृष्णा, रामपाल, अभिषेक और कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed