फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

विज्ञापन
protest
जम्मू। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने वीरवार को शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, राजभवन की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रेजिडेंसी रोड पर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने परिसीमन रिपोर्ट का भी विरोध करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। पुलिस बैरिकेड से आगे बढ़ने के प्रयास में युवा विंग के अध्यक्ष उदय भानू प्रताप हाथों में चोट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरवार सुबह बैनर लेकर शहीदी चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रैली की शक्ल में रेजिडेंसी रोड से राजभवन की ओर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। कई प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड के ऊपर से चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया।
विज्ञापन

करीब पौना घंटा प्रदर्शन जारी रहा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करके सरकार मुनाफा कमा रही है। आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। अगर केंद्र उत्पाद शुल्क में कमी नहीं करता है तो जम्मू कश्मीर प्रशासन को वैट कम करके राहत देनी चाहिए। सरकार पूरी तरह से मुनाफाखोरी कर रही है। करों के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। महासचिव पीसीसी योगेश साहनी और मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में रिकार्ड मूल्य वुद्धि हुई है। आम लोगों की वास्तविक मांगों पर सरकार का असंवेदनशील और उदासीन रवैया रहा है। ठाकुर बलवान सिंह ने कहा कि सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। प्रदर्शन में इंदु पवार, शिव कुमार शर्मा और कुलदीप राज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed