फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

गिरफ्तारियों के विरोध में आज यूटी स्तर पर बंद रहेगा कामकाम

विज्ञापन
protest
जम्मू। जिले की बाहु तहसील के गांव सुंजवां और चौआदी गांव के राजस्व दस्तावेजों के गायब होने के मामले में पटवारियों की गिरफ्तारियों के विरोध में पटवारी और गिरदावर उतर आए हैं। शुक्रवार को एकजुटता दिखाते हुए संभाग के दस जिलों में कामकाज ठप रखा। वहीं, जम्मू उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रमुख धरना दिया गया, जिसमें जिला स्तर के प्रधान शामिल हुए। उधर, पटवारियों ने शनिवार को यूटी स्तर पर कामकाज ठप रखने का एलान किया है। हालांकि गत दिवस पुलिस ने इस मामले में एक पटवारी को छोड़ दिया था। लेकिन पटवारी सभी पटवारियों को छोड़ने और उनकी अन्य मांगों पर जल्द गौर करने पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय परिसर में पटवारियों और गिरदावरों ने अपना आंदोलन जारी रखा है। इस दौरान मांगों को लेकर प्रदेश प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पटवारी और गिरदावर ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें विश्वास में लिए बिना कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पटवारी एसोसिएशन के संभागीय प्रधान संदीप कोहली ने कहा कि शनिवार को यूटी स्तर पर पटवारियों और गिरदावरों से कामकाज ठप रखने की काल दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व रिकार्ड गायब होने के मामले में पटवारियों और अन्य अधिकारियों को वेवजह परेशान किया जा रहा है। वह हर जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हैं। जांच के नाम पर किसी को भी बुलाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। पटवारी और गिरदावर अपने हितों के लिए अपने आंदोलन को तेज करेंगे। सरकार को सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

हड़ताल से राजस्व कामकाज प्रभावित
पटवारियों और गिरदावरों की कामछोड़ हड़ताल से राजस्व कामकाज प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में राजस्व रिकार्ड के विस्तार कार्य के साथ अन्य कार्यों में पटवारियों को लगाया गया था, जो बंद पड़ा है। हड़ताल से मौजूदा राजस्व रिकार्ड का विस्तार, बेरोजगार प्रमाणपत्र, सत्यापन, आय प्रमाणपत्र, एससी, ओबीसी प्रमाण पंत्र, इंतकाल, जमावंदी, निशानदेही आदि गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन की ओर से भी व्यापक स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं नहीं की जा सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed