फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

रिहा किए जाएं गिरफ्तार किए गए दोनों पटवारी

विज्ञापन
protest
जम्मू। जम्मू जिले के पटवारियों और गिरदावरों ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी कामकाज ठप रखकर उपायुक्त कार्यालय परिसर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बाहु तहसील के सुंजवां और चौआदी गांव के राजस्व दस्तावेज गायब होने के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों पटवारियो की तत्काल रिहाई की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

पटवारियों के जिला प्रधान विनय कुमार ने बताया कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिकांश पटवारियों को विभाग की ओर से कोई पटवारखाना उपलब्ध नहीं करवाया गया है। राजस्व रिकार्ड गायब होने के मामले में पटवारियों और अन्य अधिकारियों को वेवजह परेशान किया जा रहा है। जांच के नाम पर किसी को भी बुलाकर गिरफ्तार किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा पटवारियों की हड़ताल से मौजूदा राजस्व रिकार्ड के विस्तार, बेरोजगार प्रमाण पत्र, सत्यापन, आय प्रमाणपत्र, एससी, ओबीसी प्रमाण पत्र, इंतकाल, जमाबंदी और निशानदेही आदि गतिविधियां प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को हो रही परेशानी के लिए प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed