{"_id":"621d32ab9ba46212276f72fb","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2547969141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन नहीं होने के विरोध में तवी पुल बंद, पुलिस ने बरसाईं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन नहीं होने के विरोध में तवी पुल बंद, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बीएसएफ और सीआईएसएफ में चयन नहीं होने पर सोमवार को अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आधा घंटा तक तवी पुल बंद कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रोष जताया। उन्हें सड़क से हटाने के लिए पुलिस-अभ्यर्थियों में धक्कामुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बाद में कई अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया गया। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने 90 फीसदी अंक लेने के बावजूद चयन नहीं होने पर भर्ती में धांधली का आरोप लगाया है।
बीएसएफ और सीआईएसएफ भर्ती के अभ्यर्थी चयन नहीं होने पर सोमवार को फिर सड़कों पर उतरे। उन्होंने तवी पुल को बंद कर आधे घंटे तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस-अभ्यर्थियों में धक्कामुक्की भी हुई, जिसके बाद लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा है। इसका अभ्यर्थियों ने जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है। 90 फीसदी अंक लेने के बावजूद चयन नहीं किया गया। भर्ती में धांधली की गई है। कई माह से मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया था कि इसे लेकर बात की जाएगी। लेकिन दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि जितने पदों पर भर्ती होनी थी, वह हो चुकी है। इससे खफ अभ्यर्थियों ने भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए चुनाव में जवाब देने की चेतावनी दी। इस साथ ही उन्होंने डोगरा चौक के पास भी प्रदर्शन कर रोष जताया है।
बार्डर बटालियन की भर्ती नहीं होने पर निकाली रोष रैली
घोषणा के दो साल बाद भी पुलिस की महिला और बार्डर बटालियन की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर अभ्यर्थियों में रोष है। सोमवार को अंबफला में सैकड़ों युवाओं ने प्रदर्शन किया। उम्मीदवार का कहना है कि लिखित परीक्षा के अलावा सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद भर्ती के लिए दोबारा अधिसूचना जारी की गई है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोबारा जारी की गई अधिसूचना को रद्द करने सहित लिखित परीक्षा करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने अधिकारियों पर अभ्यर्थियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।