{"_id":"621d32ad04dead72250f3868","slug":"protest-jammu-city-news-jmu254796855","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफलाइन परीक्षा के लिए तीन माह तक कक्षाओं में पढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफलाइन परीक्षा के लिए तीन माह तक कक्षाओं में पढ़ाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर क्लस्टर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जीजीएम साइंस कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि कोविड काल में हमारी पढ़ाई ऑनलाइन हुई है, इसलिए परीक्षा भी ऑनलाइन देंगे। अगर विश्वविद्यालय प्रबंधन परीक्षाएं ऑफलाइन लेना चाहता तो हमें कम से कम तीन महीने तक ऑफलाइन मोड़ पर पढ़ाएं, जिसके बाद पेपर देने के लिए तैयार होंगे।
जीजीएम सांइस कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि वीसी बात नहीं करते हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ऑनलाइन पढ़ाई करवाई है तो परीक्षाएं भी ऑनलान लेने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए छात्र तैयार नहीं हैं। आक्रोशित विद्यार्थियों ने पहले प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो क्लस्टर विश्वविद्यालय की तरफ रवाना हुए। विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए जीजीएम साइंस कॉलेज कैंपस में पुलिस भी मौजूद रही।
जेयू के कानून विभाग के छात्रों ने उठाई ऑनलाइन परीक्षा की मांग
जम्मू विश्वविद्यालय के कानून विभाग के विद्यार्थियों ने सोमवार को जेयू प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जेयू के परीक्षा विभाग का मुख्य गेट बंद कर रोष जताया। विद्यार्थियों ने कहा कि इंजीनियर विभाग के विद्यार्थियों ने भूख हड़ताल कर ऑनलाइन परीक्षा की मांग को पूरा किया। जेयू प्रबंधन परीक्षाओं का मोड तय नहीं किया है। एक ही मांग है की परीक्षा ऑनलाइन मोड से हो। जेयू प्रबंधन ने अन्य विभागों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर परीक्षा देने का विकल्प दिया है, लेकिन हमारी अनदेखी हो रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।