फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

अक्तूबर 2019 से पहले अधिसूचित पदों को वापस लेना युवाओं के साथ मजाक

विज्ञापन
protest
जम्मू। उपराज्यपाल प्रशासन प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रहा है। इसका उदाहरण अक्तूबर 2019 से पहले अधिसूचित पदों को वापस लेना है। सरकार भर्ती प्रक्रिया में देरी करने वाले अधिकारियों व एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय अधिसूचित पदों को वापस लेकर युवाओं र कुठाराघात कर रही है। इससे युवाओं में रोजगार मिलने की आस खत्म हो जाएगी। यह रोष बेरोजगार युवाओं ने प्रेसक्लब के बाहर प्रदर्शन कर उठाया है।
विज्ञापन

आक्रोशित युवाओं ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) और जम्मू-कश्मीर जन सेवा आयोग (जेकेपीएसी) 10 वर्षों से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं करवा पाए हैं तो इसके जिम्मेदार युवा और अभ्यर्थी नहीं हैं। भर्ती एजेंसियां और संबंधित अधिकारी जिम्मेदार हैं। सरकार कहती है 10 साल से पद पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। अब कई अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं। नई अधिसूचना जारी करने पर सरकार उनको कोई लाभ देने का आश्वासन देगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने कहा कि कोर्ट में लड़ाई लड़ी, वकीलों की फीस भरी और जब कोर्ट ने भर्ती एजेंसियों को चयन सूची और परीक्षा करवाने का निर्देश दिया तो सरकार ने पद वापस ले लिए। वन विभाग की भर्ती के अभ्यर्थियों ने कहा कि कोर्ट से आदेश जारी करवा भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए कहा लेकिन पद वापस ले लिए। इसलिए सरकार युवाओं के बारे में सोचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed