फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

लिखित परीक्षा नहीं करवाने पर चक्का जाम, धक्का-मुक्की में कई घायल

विज्ञापन
protest
जम्मू। लिखित परीक्षा नहीं होने पर बार्डर बटालियन के पास अभ्यर्थियों ने बिक्रम चौक पर चक्का जाम कर आवाज बुलंद की है। एक घंटा तक यातायात बाधित होने से जहां वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं, पुलिस को भी आक्रोशित अभ्यर्थियों को सड़क से उठाने व यातायात बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्की भी हुई। आधा दर्जन घायल हुए हैं। 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। अभ्यर्थियों ने जल्द मांगों को पूरा नहीं करने की सूरत में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे बार्डर बटालियन के पास अभ्यर्थी बिक्रम चौक पर एकत्र हुए और सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में चौक पर चक्का जाम कर पास अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा जल्द करवाने और नई अधिसूचना रद्द करने की जोरशोर से मांग उठाई। 11 से 12 बजे तक हुए चक्का जाम के कारण वाहनों की कतारें लग गईं। वाहन चालकों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तकरीबन एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। इससे पहले पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाने और सड़क खोलने को कहा मगर कोई नहीं माना। 12 बजे तक प्रदर्शनकारी मांगों को लेकर अड़े रहे। इसके बाद अभ्यर्थी पुल की ओर बढ़े। पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया और धक्का-मुक्की में आधा दर्जनों को चोटें भी आई है। एंबुलेंस के माध्यम से जीएमसी पहुंचाया गया और इलाज करवाकर वापस छोड़ा गया है। इसके अलावा जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है। जबरन बस में बिठाने के बाद अभ्यर्थियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। एक युवक का हाथ बस के दरवाजे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है अभ्यर्थियों की मांगें
नई अधिसूचना को रद करने के साथ ही तीन साल से लंबित पास अभ्यर्थियों की जल्द हो लिखित परीक्षा करवाई जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि तीन साल से बार्डर बटालियन गठित करने पर काम चल रहा है। अभी तक लिखित परीक्षा ही शुरू नहीं हो पाई है। अब नई अधिसूचना के तहत बार्डर इलाकों से अन्य अभ्यर्थियों के लिए भी परीक्षा में आवेदन करने के निर्देश हैं। जो अभ्यर्थी पहले से ही इंतजार कर रहे हैं उन्हें नुकसान होगा।
तीन साल बाद भी भर्ती प्रक्रिया अधूरी
सरकारी की ओर से 2019 में बार्डर बटालियन के 2700 पद सृजित कर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इसके तहत 1350 पद महिला और 1350 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रखे गए थे। इसके बाद शारीरिक परीक्षा हुई, जिसे कई अभ्यर्थियों ने पास किया, लेकिन काफी समय तक लिखित परीक्षा नहीं करवाई गई। फिर 11 जनवरी, 2022 को नई अधिसूचना जारी कर और युवाओं से आवेदन मांगे गए।

इसलिए है आक्रोश
बार्डर बटालियन के अभ्यर्थियों में सरकार के खिलाफ काफी रोष है। क्योंकि 2019 को निकाली गई अधिसूचना के समय स्टेट सब्जेक्ट का मसला था। केवल प्रदेश के युवा ही आवेदन कर सकते थे। लेकिन अब अनुच्छेद 370 हटने के बाद अन्य राज्यों के डोमिसाइल धारक भी आवेदन के कर सकते हैं। वहीं, पदों की संख्या में बढ़ोतरी न कर नई अधिसूचना जारी की गई, जिसमें और आवेदन मांगे गए हैं। इसलिए पास अभ्यर्थी नई अधिसूचना को रद्द करने सहित लिखित परीक्षा की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि वह ओवरेज हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed