फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

संत को मिली धमकी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
दोमाना। बाल संत साहिल महाराज को लगातार तीसरी बार पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी के विरोध में विभिन्न समुदाय के लोगों ने बोहड़ी चौक जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बटवाल सभा के जिला अध्यक्ष, ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष आदि ने कहा कि जम्मू जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की विफलता के कारण एक साल में तीन बार साहिल महाराज को पाकिस्तान की ओर से व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही साहिल महाराज को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। लोगों ने कहा कि जल्द इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वह जिला प्रशासन के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के समक्ष इस बात को लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे रोड बंद होने के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही दोमाना पुलिस और एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत कर जाम खुलवाया। एसडीपीओ ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मसले पर अलग-अलग एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed