फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

जल्द हो परिसीमन और विस चुनाव

विज्ञापन
protest
जम्मू। परिसीमन और विधानसभा चुनाव जल्द करवाने के मुद्दे को लेकर पैंथर्स पार्टी ने वीरवार को प्रदर्शनी मैदान में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज उठाई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियां प्रदेश के विकास बाधा में डाल रही है। परिसीमन की प्रक्रिया धीमी गति से चली हुई है। जबकि, आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश का दौरा करके यहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया है। भाजपा सरकार अपनी सत्ता के लिए परिसीमन और विधानसभा के चुनाव नहीं होने दे रही है। भाजपा ने अन्य राज्यों और प्रदेशों से जम्मू-कश्मीर में सचिव, सलाहकार, उपराज्यपाल और तमाम प्रशासन भेजा है। जिस प्रशासन को प्रदेश की भूगोलिक स्थिति, संस्कृति आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोप लगाया है कि प्रत्येक कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जमीनी स्तर पर लोक हित के लिए काम नहीं हो पा रहा है। वोट बैंक के आधार पर प्रदेश की मासूम आवाम को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन

पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 हटाने के बाद प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ। सिर्फ लोकतंत्र के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। आगामी चुनाव में लोगों के सहयोग से भाजपा की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। पैंथर्स पार्टी ने सरकार से जल्द परिसीमन और विधानसभा चुनाव करवाने की मांग की है। मौके पर पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल और गगन प्रताप सिंह आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed