{"_id":"6169e2b508437a41576753b7","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2458604188","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयदशमी पर शिवसेना ने फूंका महंगाई का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयदशमी पर शिवसेना ने फूंका महंगाई का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पेट्रो पदार्थों के दाम में बढ़ोतरी और महंगाई पर शिवसेना (बाला साहेब ठाकरे) ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। वहीं, विजयदशमी पर महंगाई रूपी रावण का पुतला फूंक कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ ही सब्जियों एवं घरेलू सामान के दाम आसमान छू रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में तवी पुल पर महाराजा हरी सिंह की प्रतिमा के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने सब्जियों की माला गले में डाल कर रोष जताया है। प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि अच्छे दिनों की आस लगाए बैठी जनता को सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा हैं। पैट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों के साथ ही फल-सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। केंद्र सरकार जनता को राहत देने में नाकाम साबित हो रही है। आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। पिछले सप्ताह की तुलना में आलू, प्याज, टमाटर, गोभी, लौकी, भिंडी, खीरा, गाजर, बेंगन तमाम सब्जियों की कीमतें डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कोहली, बलवंत सिंह, सचिव गीता लखोतरा, बलवीर सिह, अध्यक्ष कामगर राज सिंह, सुमित कुमार, संजीव सूदन, मीना देवी मौजूद रहीं।