{"_id":"60e879a48ebc3e72d925b94a","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2390956138","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का प्रदर्शन, डीसी ने कहा-दो दिन में समस्या हल करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का प्रदर्शन, डीसी ने कहा-दो दिन में समस्या हल करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों का प्रदर्शन, डीसी ने कहा-दो दिन में समस्या हल करेंगे
दसवीं की परीक्षा में विफल छात्रों का जेके बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन
जम्मू। दसवीं की परीक्षा में विफल हुए छात्रों ने शुक्रवार को जेके बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र डीसी से भी मिले और दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह बोर्ड दफ्तर में अधिकारियों से मिलने गए थे, उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी समस्या का समाधान एक घंटे में निकालेंगे, लेकिन कुछ नहीं किया गया। इसके बाद छात्रों ने डीसी दफ्तर का रुख किया। करण डोगरा ने कहा कि शहीदी चौक पर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सिर्फ पांच छात्रों को डीसी से मिलने के लिए जाने दिया गया। डीसी अंशुल गर्ग ने छात्रों को आश्वासन दिया कि दो दिन में समस्या का समाधान निकाला जाएगा। छात्रों ने बोर्ड को चेतावनी दी कि अगर दो दिन में उनके साथ इंसाफ नहीं किया गया तो तवी पुल ब्लॉक करेंगे। संवाद
सर्व फाउंडेशन ने 200 सेनिटरी नेपकिन बांटे
जम्मू। वेद मंदिर बाल निकेतन में सर्व फाउंडेशन ने 10 लड़कियों को 200 सेनिटरी नेपकिन वितरित किए। इस दौरान फाउंडेशन ने कहा कि अनाथ लड़िकयों को सहायता की जरूरत थी। ऐसे लोगों की सहायता के लिए फाउंडेशन हमेशा तैयार है। संवाद