फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

अनंतनाग के लारनू में दोबारा हो मतगणना

विज्ञापन
protest
जम्मू। अनंतनाग जिले के लारनू ब्लॉक के लोगों ने डीडीसी चुनाव की मतगणना दोबारा करवाने की मांग की है। रविवार को प्रेस क्लब जम्मू के बाहर प्रदर्शन कर लारनू के लोगों ने आरोप लगाया कि मतगणना में गड़बड़ी हुई है। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे हाजी मोहम्मद सरदार ने कहा कि उनके ब्लॉक में सजीदा बेगम ने निर्दलीय चुनाव लड़कर 4573 वोट, खालिदा बेगम ने 4580, फरहान अख्तर ने कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ 1377 वोट, जाहिदा अख्तर ने 597 वोट और मुनिरा अख्तर ने 1114 वोट हासिल किए हैं। चुनाव में कुल 14208 वोट पड़े। इसमें कुल वोटों की गिनती 12993 हुई और 752 वोट रद्द हुए हैं। इन दोनों को मिलाया जाए तो इसकी गिनती 13745 हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1215 वोट का पता ही नहीं है कि किसने डाले हैं। प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और चुनाव आयुक्त से मांग की कि लारनू ब्लॉक में दोबारा मतगणना करवाई जाए। इस मौके पर सजाद अहमद, इमरान राशिद, लियाक्त अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed