{"_id":"5fc55b2b8ebc3e9bf52fbbf5","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2238533116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए मांगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए मांगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीरी पंडित समुदाय के युवाओं के लिए रोजगार और मासिक राहत राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोन कश्मीर और जगती टेनमेंट कमेटी ने नगरोटा में प्रदर्शन जारी रखा। अध्यक्ष शादी लाल पंडिता ने कहा कि दो महीने से वे लोग मांगें मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। कहा कि मंगलवार एक दिसंबर को प्रेस क्लब के बाहर किया जाने वाला प्रदर्शन अब नौ दिसंबर को गवर्नर हाउस के सामने होगा। मांग है कि कश्मीरी पंडित युवाओं को नौकरी दी जाए। हर माह 13 हजार मिलने वाली आर्थिक मदद 25 हजार रुपये की जाए। चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करेगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
-----------
कश्मीरी पंडितों को मतदान के
लिए एम फार्म अनिवार्य नहीं
प्रशासन ने जगती कॉलोनी में मुनादी करवा लोग किए जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों को चुनाव में मतदान करने के लिए एम फार्म की अनिवार्यता नहीं है। मतदाता बिना एम फार्म भरे ही मतदान कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सोमवार को जगती कॉलोनी में लाउड स्पीकर से मुनादी करवा यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार ने कश्मीरी पंडित समुदाय के मतदाताओं के लिए गांधीनगर वुमेन कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया है। वहीं प्रशासन की ओर से मतदाताओं के लिए यात्री वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। समुदाय के लोगों ने कहा कि एम फार्म को लेकर सरकार ने उन्हें जागरूक नहीं किया था। एम फार्म की प्रक्रिया काफी लंबी है, जिससे कारण लोग मतदान नहीं कर पाते थे, अब एम फार्म की अनिवार्यता खत्म होने से कश्मीरी पंडित बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेंगे। ब्यूरो