{"_id":"5f95df998ebc3eefb87df6d4","slug":"protest-jammu-city-news-jmu221546462","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी में शव लेने के लिए परिजनों का प्रदर्शन, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी में शव लेने के लिए परिजनों का प्रदर्शन, तोड़फोड़
जीएमसी के बाहर प्रदर्शन करते मृतक के परिवारवालों को रोकती पुलिस।
Link Copied
जम्मू। जीएमसी परिसर में रविवार को परिजनों ने शव देने में अस्पताल प्रबंधन की ओर से देरी करने पर प्रदर्शन कर दिया। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने जीएमसी परिसर में तोड़फोड़ भी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शनिवार को युवक की मौत होने के बाद रविवार दोपहर तक 24 घंटे बाद भी शव नहीं दिया गया। परिजनों ने बताया कि बाहु फोर्ट के 24 वर्षीय साहिल सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया। यहां शनिवार को उसकी मौत हो गई, लेकिन कोरोना टेस्ट के नाम पर शव देने में बेवजह देरी की गई। आगे ही परिवार के सदस्य को खोने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके बावजूद जीएमसी प्रबंधन शव देने के लिए प्रतीक्षा करवाए जा रहा है। प्रदर्शन के थोड़ी देर बाद युवक का शव परिजनों को पोस्टमार्टम करने और कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद सौंप दिया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कोरोना काल में तय निर्देशावली के तहत कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, जैसे ही कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट मिली। शव परिजनों को सौंप दिया गया। टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।