फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

22वें दिन भी अस्थाई कर्मचारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

विज्ञापन
protest
पीडीडी ऑफिस कनाल हेड में प्रदर्शन करते अस्थायी कर्मी। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। जम्मू संभाग में तमाम विभागों से अस्थायी कर्मचारी पक्की नौकरी और वेतन के लिए 22वें दिन भी हड़ताल पर अड़े रहे। बावजूद इसके कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। वीरवार को भी लोक निर्माण विभाग, बिजली कारपोरेशन, जलशक्ति, बागवानी, कृषि, आरएंडबी, एस्टेट, पीएमएसजीवाई के अस्थायी कर्मियों ने अपने कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। ऑल डिपार्टमेंट कैजुअल लेवर फ्रंट के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि अधिकारियों ने अभी तक कोई भी फैसला नहीं सुनाया है। इस कारण हड़ताल जारी है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी फैसला न लेने से साफ है कि सरकार को कर्मचारियों की परवाह नहीं। उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन

-------------------
टैंकरों से की आपूर्ति, लोग
वाहनों से ढोते रहे पानी
जम्मू। जलशक्ति विभाग में अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से शहर के कई इलाकों में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। कुछ इलाकों में पानी कम समय मिला है तो कहीं पर पानी आया ही नहीं, इससे लोग परेशान है। वीरवार को नरवाल, सुजवां, सिदड़ा, बटिंडी, सैनिक कॉलोनी, तालाब तिल्लो, जानीपुर, रूपनगर, तोप शेरखानिया, मुट्ठी, भवानी नगर, श्याम नगर, विहार नगर, गोल पुली, विकास लेन और गोरखा नगर में पानी की किल्लत रही। यहां पर टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति की गई है, लेकिन पानी पूरा नहीं हो पाया। गोरखा नगर समेत अन्य इलाकों में पानी न आने के कारण लोगों को वाहनों के माध्यम से दूसरी जगहों से पानी लाना पड़ा है। स्थायी कर्मचारियों ने पानी बहाली के लिए पूरा प्रयास किया, लेकिन कृष्णा नगर, न्यू प्लॉट और अन्य इलाकाें में लोगों को कम समय पानी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed