फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

पार्षदों का हंगामा, प्रशिक्षण शिविर का किया बहिष्कार

विज्ञापन
protest
जम्मू। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पार्षदों को जागरूक करने के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हंगामा हो गया। फरवरी से जनरल हाउस की बैठक न होने से भड़के निर्दलीय और कांग्रेसी पार्षदों ने प्रशिक्षण शिविर का बहिष्कार कर दिया। कहा, पहले जनरल हाउस की बैठक बुलाओ फिर प्रशिक्षण शिविर में आएंगे। बैठक न होने से शहर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पार्षदों ने हाउस टैक्स का भी विरोध किया। इससे पहले पार्षद स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुई बैठक से भी उठकर चले गए थे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर नगर निगम के मीटिंग हाल में आयोजित किया गया था। सुबह रोस्टर के हिसाब से पार्षद पहुंचे थे। इसके बाद जैसे ही मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने बोलना शुरू किया तो निर्दलीय और कांग्रेसी पार्षदों ने नारेबाजी शुरू कर दी है। पार्षद गौरव चोपड़ा, अमित कुमार, ज्योति, रितू चौधरी, अशोक सिंह, कमल सिंह और संध्या ने कहा कि नगर निगम एक तरफ प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रहा है। दूसरी तरफ जनरल हाउस की बैठक नहीं बुलाई जा रही है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के कारण शहर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को समझा पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोस्टर के हिसाब से जनरल हाउस बुलाया जा सकता है। एक दिन के बजाय एक सप्ताह के लिए हाउस बुलाया जाए और प्रस्तावों को हरी झंडी दी जाए। जनरल हाउस की बैठक फरवरी में हुई थी। इस कारण पहले पास प्रस्ताव भी अधर में लटके हुए हैं।
विज्ञापन

हाउस टैक्स लगाने का भी विरोध
पार्षदों ने हाउस टैक्स लगाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स अदा कर पाना शहरवासियों के लिए मुश्किल हो जाएगा। यह टैक्स बाद में भी लगाया जा सकता था मगर लोगों पर जबरन थोप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed