{"_id":"5f7f78ef8ebc3e9bfb4878da","slug":"protest-jammu-city-news-jmu220367297","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला न मिलने पर भड़के छात्र, पुलिस ने रोका तो केनाल रोड दो घंटे जाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला न मिलने पर भड़के छात्र, पुलिस ने रोका तो केनाल रोड दो घंटे जाम की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दाखिला न मिलने से खफा छात्रों ने साइंस कॉलेज में क्लस्टर यूनिवर्सिटी के कैंपस में प्रदर्शन किया। इसके बाद वीसी को ज्ञापन देने जा रहे छात्रों को पुलिस ने रास्ते में रोका तो कैनाल रोड पर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन शहर के कॉलेजों में कई विद्यार्थियों को दाखिला देने से मना कर रहा है। जेजेएसएफ के स्टेट वाइस प्रेजीडेंट अतुल सूदन की अध्यक्षता में किए प्रदर्शन में एमएएम कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, जीसीडब्ल्यू कॉलेज और जीजीएम साइंस कॉलेज में दाखिले के इच्छुक छात्रों ने हिस्सा लिया।
अतुल सूदन का कहना है कि प्रशासन ने इस सत्र के लिए शहर के कॉलेजों की 15000 सीटों को कम कर 6000 कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है और प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर में कई नए कॉलेज खोले गए लेकिन फिर भी विद्यार्थियों को दाखिले देने में प्रशासन पीछे हट रहा है। विद्यार्थियों ने मांग की कि क्लस्टर यूनिवर्सिटी में सभी विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाए। साथ ही कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए। उनका कहना था कि हर विद्यार्थी का हक है कि उन्हें दाखिला मिले। इस मौके पर साहिल चौहान, रेनू कुमारी, सुरज चौधरी, अनिता देवी, दिव्या, वीणा, साहिल, तरुण आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
छह माह से वेतन नहीं, जेकेएसआरटीसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
जम्मू। वेतन विसंगति को लेकर जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कोरपोरेशन (जेकेएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण आज हमें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। मई महीने के बाद से हमें वेतन नहीं मिल पाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि जेकेएसआरटीसी एक मात्र कारपोरेशन है जिसमें सातवां वेतन आयोग लागू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण जेकेएसआरटीसी आज इस हाल पर पहुंची है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानीं तो काम छोड़ हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे।
कोरोना टेस्ट कम होने से खफा डोगरा फ्रंट का प्रदर्शन
जम्मू। जम्मू में कोरोना टेस्टिंग में कमी के खिलाफ वीरवार को शिव सेना डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन किया। प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि टेस्ट कम होने से जम्मू में संक्रमण फैलने का खतरा है। कश्मीर में टेस्ट ज्यादा हो रहे हैं, इसलिए वहां मौतें भी कम हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में रिकवरी रेट 86 फीसदी है। कश्मीर में कुल 15652 लोग संक्रमित थे। इनमें से 13491 ठीक हो चुके हैं और सिर्फ 1858 ही बचे हैं। जबकि जम्मू में रिकवरी रेट 75 फीसदी है। राजोरी, पुंछ, कठुआ, रियासी और सांबा जैसे जिलों में बड़े स्तर पर डॉक्टरों की कमी है। उन्होंने उपराज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।