{"_id":"5f6e55788ebc3e9bbf6b32b2","slug":"protest-jammu-city-news-jmu219453386","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कृषि बिलों के खिलाफ किसानों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किए और बिल वापस लेने की मांग की। ऑल इंडिया किसान सभा के भारत बंद के आह्वान पर मीरां साहिब और कठुआ में हुए प्रदर्शन में जेएंडके किसान तहरीक, किसान सभा, किसान काउंसिल शामिल हुईं। किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि मोदी सरकार किसान विरोधी नीतियां लागू कर रही है। इससे किसान वर्ग कमजोर होगा और पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा।
जेएंडके किसान तहरीक के अध्यक्ष किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने तीन अध्यादेशों को जारी किया। पहले में बड़ी कंपनियों को स्टोरेज की अनुमति दे दी। इससे चोर बाजारी बढ़ेगी। दूसरे अध्यादेश में निजी मंडियों को खुलवा दिया। तीसरे में कंपनियों को जमीन पट्टे पर दे दी। इससे किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। पूरे भारत में इसका विरोध हो रहा है। किसान काउंसिल के अध्यक्ष कुलभूषण ने बताया कि भारत बंद के आह्वान पर प्रदेश भर में प्रदर्शन किए गए। उन्होंने कहा कि तमाम जिलों में किसानों ने रोष जताया है। कोरोना संक्रमण के दौरान ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि किसान हित में फैसले लिए जाएं।