{"_id":"5f6915c18ebc3ef4837de7cf","slug":"protest-jammu-city-news-jmu219180945","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विधेयकों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विधेयकों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कृषि विधेयकों के खिलाफ सोमवार को प्रदेश यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी मैदान के बाहर कार्यकर्ताओं ने इसे किसान विरोधी करार देते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू चिब ने कहा कि केंद्र द्वारा पारित इन विधेयकों से बड़ी कंपनियों के हाथों किसानों का शोषण होगा। देश का किसान आर्थिक और कोविड संकट से जूझ रहा है, ऐसे में सरकार ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव देने का भी काम किया है। इन विधेयकों के खिलाफ किसान आक्रोशित हैं।
उन्होंने कहा कि ये बिल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को समाप्त करने के इरादे से लाए गए हैं और यह कृषि क्षेत्र के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाएंगे। उन्होंने इन विधेयकों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए जम्मू कश्मीर में बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में उपप्रधान एजाज चौधरी, रिकी डलोत्रा,
विज्ञापन
मुदस्सर चौधरी, रंजीत चोपड़ा, रंजोत सिंह, वीरेंद्र प्रताप आदि शामिल हुए।