फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

बांडीपोरा में भाजपा नेताओं की हत्या के खिलाफ जम्मू में फूटा गुस्सा

विज्ञापन
protest
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजयुमो के कार्यकर्ता।
जम्मू। कश्मीर के बांदीपोरा में भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई और पिता की हत्या के विरोध में वीरवार को जम्मू में लोगों का गुस्सा पाकिस्तान और आतंवादियों के खिलाफ फूट पड़ा। प्रदेश भाजपा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा ने जगह-जगह प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले जलाकर भड़ास निकाली। आतंकवादियों और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

डोगरा चौक जम्मू में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुणदेव सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और भाजपा नेताओं की निर्मम हत्या का बदला लेने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक पर एकत्रित होकर पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और कश्मीर में भाजपा नेताओं की हत्या पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादियों का समूल नाश करने की मांग की। पूर्वी मंडल के अध्यक्ष प्रवीण केरनी ने कश्मीर में भाजपा नेताओं की सुरक्षा ओर पुख्ता बनाने और आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया करने की मांग की। मौके पर कर्ण सिंह, कुलदीप, पवन शर्मा, संजीव साहनी, अरुण सेठी, विनोद गुप्ता, सुधीर आनंद, सुरेंद्र आनंद, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जम्मू पश्चिम के जिला अध्यक्ष मुनीश खजूरिया की अगुवाई में भी भाजपा नेताओं की हत्याओं के विरोध में रोष जताते हुए प्रदर्शन किया गया। मौके पर भाजपा महिला नेत्री संजीता डोगरा, अरविंद गुप्ता, प्रभात सिंह, जयदेव रजवाल, डॉ. प्रदीप महोत्रा आदि भी मौजूद रहे। महिला मोर्चा ने भी प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed