{"_id":"5eff97718ebc3e433324cf7d","slug":"protest-jammu-city-news-jmu213526738","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर निकले कांग्रेसी, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर मोदी सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर निकले कांग्रेसी, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर मोदी सरकार को घेरा
विज्ञापन
त्रिकुटा नगर में साइकल रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम पर मोदी सरकार को घेरते हुए शुक्रवार को भी प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन जारी रखा। त्रिकुटा नगर में पूर्व मंत्री रमण भल्ला के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साइकिल की सवारी कर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को जन विरोधी बताया। साथ ही रोष रैली निकाल मंडलायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त विकास आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
भल्ला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश साहनी ने कहा कि कोरोना काल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी कमी आई है, लेकिन भारत सरकार लोगों को सस्ता पेट्रोल-डीजल मुहैया करवाने के बजाय पहले से भी ज्यादा महंगा कर उपलब्ध करवा रही है।
भल्ला ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर कोरोना महामारी से हो रहे नुकसान से लोगों को राहत दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री का तर्क समझ से बाहर है। कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी कर आम आदमी के लिए हर चीज महंगी हो गई है।
विज्ञापन
योगेश साहनी ने कहा कि महंगाई से जनता त्राही-त्राही कर रही है। मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, महासचिव मनमोहन सिंह, कारपोरेटर कमल सिंह, वंदना मखनोत्रा, जितेंद्र सिंह चिब, सुरेंद्र सिंह, सुमन चौधरी, केएल गुप्ता, अमन बाबा, इंद्रजीत कौर, राजिंद्र सिंह रंधावा, डॉ. रमाकांत खजूरिया, विजय चिब, लतीश शर्मा, चंचल पोपली आदि भी मौजूद रहे।