{"_id":"5ef268698ebc3e43106ce8bf","slug":"protest-jammu-city-news-jmu212796143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर फ्रंट ने मांगों को लेकर डिवकॉम कार्यालय का किया घेराव, हड़ताल से विभागों का काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर फ्रंट ने मांगों को लेकर डिवकॉम कार्यालय का किया घेराव, हड़ताल से विभागों का काम प्रभावित
Wed, 24 Jun 2020 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में जेएंडके कैजुअल लेबर फ्रंट ने मंगलवार दूसरे दिन भी मांगों को लेकर डिवकॉम कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली। फ्रंट के पदाधिकारी तनवीर हुसैन, दीपक गुप्ता, भानू, होशियार सिंह, सुभाष, सतीश, विजय सिंह, जीवन, प्रदीप आदि ने डिवकाम मांगपत्र भी सौंपा और उपराज्यपाल से मुलाकात के आश्वासन पर फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो फिर से हड़ताल कर देंगे। लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है, सेवाएं देने पर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्मचारी रात-दिन काम करते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। प्रदेश भर में 60 हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर थे। इससे सरकारी विभागों में कामकाज काफी हद तक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल
विज्ञापन
प्रदर्शन में जलशक्ति विभाग, पीडीडी, फ्लोरीकल्चर, बागवानी विभाग, पशु पालन विभाग, सेरीकल्चर, वन, पर्यटन, स्वास्थ्य विभाग, कृसि विभाग समेत बीस विभागों से कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। भाजपा नेता अदिति सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द मांगों को पूरा करवाया जाएगा।
ये हैं मुख्य मांगें
1 कर्मचारियों को नियमित किया जाए
2 नई भर्ती प्रक्रिया में कोटा निर्धारित किया जाए
3 सामान वेतन, सामान कार्य निर्धारित किया जाए
4 लंबित वेतनमान का भुगतान जल्द किया जाए
हड़ताल से विभागों का काम प्रभावित, लोग हुए परेशान
हड़ताल के कारण जलशक्ति विभाग, पीडीडी, फ्लोरीकल्चर, एग्रीकल्चर समेत अन्य विभागों में कामकाज प्रभावित हुआ है। हड़ताल का पीएचई और पीडीडी में सबसे ज्यादा असर पड़ा। ट्रांसफार्मर जलने के बाद घंटों उनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। वहीं, जलशक्ति विभाग में भी काम ठप रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।