फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in sambha

आरएसपुरा में केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रैली

विज्ञापन
protest in sambha
सांबा में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
आरएस पुरा। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगलवार को विरोध रैली निकालकर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ब्लॉंक कांग्रेस कमेटी सुचेतगढ़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री आरएस चिब और पूर्व सांसद सरदार त्रिलोक सिहं बाजवा ने की। विरोध रैली के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किसानों के उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यालय से निकली रैली तहसील बाजार, हनुमान चौक, कोर्ट बाजार से होते हुए दलजीत चौक पहुंची। पूर्व मंत्री आरएस चिब ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस के दामों में वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। गरीब व मध्यमवर्ग बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान पेट्रोल पर 10 रुपये व डीजल पर तीन रुपये टैक्स लगता था। भाजपा सरकार ने इस पर 31 और 30 रुपये का टैक्स लगाया है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग लोग परेशान होने के साथ किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। अब सड़क पर उतरकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अब घरों से बाहर निकलना होगा तभी ही केन्द्र की भाजपा सरकार से लोगों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

उद्योगपति चला रहे सरकार: बाजवा
पूर्व सांसद सरदार त्रिलोक सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र की सरकार को उद्योगपति चला रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीब लोगों को घर को चलाना मुश्किल हो रहा है। गैस सिलेंडर 900 सौ के करीब चला गया है। तेल के बाद भी आसमान छू रहे हैं। किसान पिछले तीन महीनों से सड़कों पर है पर इस सरकार को कोई असर नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करने के लिए कहा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता साहिल शर्मा, मंडल प्रधान मोहिंद्र सिंह, महिला नेता सुषमा चौधरी, जिला उपप्रधान जितेंद्र भगत, युवा नेता खुशवंत सिंह, पूर्व सरपंच गुरमित सिंह, अजायब मोटन, नंबरदार सरवन चौधरी, रमेश बिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed