{"_id":"6672343389a15602a9038d9d","slug":"protest-in-nowshera-rspura-news-c-273-1-now1001-100637-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नौशेरा के दब्बड़ में सड़क सुविधान होने से लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नौशेरा के दब्बड़ में सड़क सुविधान होने से लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। दब्बड़ गांव में सड़क सुविधा न होने से परेशान लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने उप राज्यपाल और डिप्टी कमिश्नर राजोरी से जल्द से जल्द सड़क को मंजूरी देने की मांग की। नौशेरा दब्बड़ पंचायत के वार्ड नंबर 5 और 7 के लोगों को न ही सड़क और न ही पानी की सुविधा है। लोगों ने कहा कि सरकारी आदेश के मुताबिक 10 लाख का टेंडर पीडब्ल्यूडी विभाग ने मुख्य सड़क से पंचायत घर तक लगाया है। इसकी लंबाई मात्र 200 मीटर तक है। इस आदेश से लोग भड़क गए और लेख नगर चौक में इकट्ठे होकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
स्थानीय निवासी रमेश केसर ने कहा कि इन दोनों वार्डों के लोगों को 70 वर्षों से सड़क सुविधा नहीं दी गई है। गांव की पूर्व सरपंच ने मुख्य सड़क से लेकर पंचायत घर तक केवल 200 मीटर सड़क का टेंडर जारी करवा दिया। पूर्व सरपंच हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और डीसी राजोरी से मांग की कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर भवन निर्माण विभाग नौशेरा और हेड ड्राफ्टमैन को यहां से स्थानांतरित किया जाए। साथ ही कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी। उन्होंने टेंडर को निरस्त कर लेख नगर चौक से लेकर गुलाब दिन घर तक डेढ़ किमी सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर पृथ्वीराज, कलाराम, इंद्रजीत, बिट्टू कुमार, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, डिप्टी लाल, हाजी जन्नत हुसैन, मोहम्मद राशिद, सतपाल, जोगिंदर लाल, समीर व अन्य मौजूद रहे।