{"_id":"6685f57580d18715c904c1e8","slug":"protest-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1006-393229-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बजरंग दल का कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बजरंग दल का कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की तरफ से संसद में की गई टिप्पणी पर बजरंग दल ने शहीदी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला फूंका। हालांकि इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
जानकारी के अनुसार बुधवार करीब साढ़े 12 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता शहीदी चौक के पास एकत्रित हुए। पहले से ही पुलिस दल वहां तैनात था। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हिंदुओं पर टिप्पणी सहन नहीं होगी। आज भी सनातन धर्म में लोग नियमों को पूरा करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। चुनाव के समय कांग्रेस हिंदुओं से समर्थन मांग रही थी। अब चुनाव होने के बाद उन पर ही अभद्र टिप्पणी कर माहौल को बिगाड़ा जा रहा है।