फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in bari brahmna

वन विभाग की जमीन सिडको को देने के खिलाफ उतरी दो पंचायतें

विज्ञापन
protest in bari brahmna
बाड़ी ब्राह्मणा। वन विभाग की जमीन फैक्ट्रियां लगाने के लिए सिडको देने से खफा पंचायतों और लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की पंचायत अपर कार्थोली और पंचायत मीन सरकार के अधीन आते गांव डंसाल में वन विभाग की 209 कनाल जमीन राजस्व विभाग ने बाड़ी ब्राह्मणा सिडको को दे दी है। इससे भड़के 2 पंचायतों के सरपंच-पंच और लोग सड़कों पर उतर आए। राजस्व विभाग, सिडको बाड़ी ब्राह्मणा और सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन

पंचायत मीन सरकार के सरपंच भारत भूषण ने कहा कि इस जमीन पर जंगल है जिसमें कई जंगली जानवर रहते हैं। सरकार द्वारा इस जंगल को फैक्ट्रियां लगाने के लिए दे देना एक बहुत बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि इन जंगलों का कटना हमारे आशियाने उजड़ने के बराबर होगा, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार को सिडको के लिए कोई और बंजर जमीन देखनी चाहिए, ताकि वहां पर फैक्ट्री लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि सिडको की वजह से पहले से ही हम लोगों ने काफी परेशानियां झेली हैं क्योंकि फैक्ट्रियों से निकलता धुआं स्थानीय लोगों की सेहत पर काफी बुरा असर डालता है इसलिए सरकार अपना यह फैसला जल्द से जल्द वापस ले। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जंगल कटा तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार सरकार खुद होगी। इस मौके पर काफी संख्या में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed