फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in arnia

Jammu News: सलैहड़ गांव में लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का काम रुकवाया, किय प्रदर्शन

विज्ञापन
protest in arnia
अरनिया। सलैहड़ गांव में वीरवार को स्थानीय लोगों ने गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। स्लैहड़ गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया गया है। इसके खिलाफ लोग एकजुट हुए और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि वैसे ही सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के हालात बद से बदतर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार लोगों के ऊपर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार को सबसे पहले सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को रोजगार मुहैया कराना चाहिए। उसके बाद स्मार्ट मीटर या अन्य किसी प्रकार का टैक्स थोपना चाहिए। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। घर में दो वक्त का खाना भी मुश्किल से पूरा हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई का खर्चा बहुत अधिक बढ़ गया है। जिसके चलते सरकार को सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सुध लेनी चाहिए। स्मार्ट मीटर जैसे उपकरण उनके गांव में नहीं लगने चाहिएं। बिजली का बिल देना उनकी पहुंच से बाहर हो जाएगा। पिछले साल में तीन बार बिजली की दरों को बढ़ा दिया गया है। ऊपर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

महिलाओं और लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य गांव में बंद नहीं किया गया तो, आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में सीमावर्ती क्षेत्र के लोग जम्मू में राज भवन की और कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed