फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest for water

Jammu News: लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को पानी नहीं दे पाया विभाग

विज्ञापन
Protest for water
गांव जराला चक के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। समय पर पानी न मिलने से परेशान गांव जराला चक के लोगों ने सोमवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरपंच जितेंदर सिंह के नेतृत्व में देस राज, दर्शन लाल, सोहन लाल, लवली देवी, सीमा देवी, दर्शना देवी, आदि ने कहा कि विभाग लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को पानी नहीं दे पाया है। इसलिए, विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। फिर भी जल शक्ति विभाग घरों में पानी पहुंचाने में असमर्थ है। पहले विभाग ने गांव में स्वच्छ जल के लिए ट्यूबवेल लगाने के लिए जमीन मांगी। गांव की सुविधा के लिए विभाग को जमीन उपलब्ध करवाई गई और ट्यूबवेल लगा। फिर विभाग ने कहा कि पानी की टंकी बनानी है। तब टंकी भी बनी। इसके बाद गलियों में पाइप डाले गए। इसके बावजूद लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अब विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि फिर से टंकी बनाई जाएगी, और नया ट्यूबवेल लगाना पड़ेगा। इसके चलते स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति रोष है। लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि विभाग सरकार के पैसे का दुरुपयोग कर रहा है। लाखों रुपये लगाकर भी लोगों को पानी से वंचित रखा जा रहा है। इससे सरकार और जनता दोनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पैसे का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और गांव के लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed