{"_id":"6439b27221bd7d0b770e2ed7","slug":"protest-for-vine-shop-samba-news-c-10-1-jam1029-92876-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उग्र प्रदर्शन में शराब की बोतलों को तोड़ा, लोगों ने दुकानदार को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उग्र प्रदर्शन में शराब की बोतलों को तोड़ा, लोगों ने दुकानदार को खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खोलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत मीन सरकार में शराब की दुकान खुलने पर सरपंच, पंचों और लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शराब की बोतलें तोड़ीं और दुकानदार को वहां से खदेड़ दिया।
सरपंच भारत भूषण ने बताया कि पंचायत में मंदिर और मस्जिद के पास शराब की दुकान खोली जा रही है, जो सरासर गलत है। एक तरफ सरकार जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त कर रही है, और दूसरी तरफ शराब जैसे जहर की दुकानें खोलकर नशे को बढ़ावा दे रही है। ऊपर से रिहायशी इलाकों में शराब की दुकानें खोली जा रहे हैं, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों को जैसे ही पता चला कि यहां शराब की दुकान खुल रही है तो लोगों ने उसी दिन दुकानदारों को समझा दिया था। उसके बावजूद शुक्रवार को दुकानदार यहां शराब की बोतलें लेकर आए। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चला, लोगों ने वहां पहुंचकर शराब की बोतलों को तोड़ दिया और शराब के व्यापारियों को वहां से खदेड़ डाला।
प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इस शराब की दुकान को बंद नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यहां माहौल बिगड़ सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
मौके पर आई पुलिस ने दुकानदार और स्थानीय लोगों को तितर-बितर कर माहौल को शांत किया। वहीं, मौके पर आए एक्साइज टैक्स ऑफिसर ने लोगों को आश्वासन दिया है कि इस शराब की दुकान को रिहायशी इलाके से दूर कहीं स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो।