फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest,farmer, jammu news,

भारत बंद के समर्थन में उतरे किसान, जम्मू में चार घंटे हाईवे जाम से यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
protest,farmer, jammu news,
जम्मू। किसानों के भारत बंद का असर जम्मू में भी दिखा। लखनपुर से लेकर जम्मू तक कई जगहों पर हाईवे जाम कर किसानों ने प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। जम्मू के डिग्याना और कठुआ के लखनपुर में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डिग्याना में सुबह 11 बजे शुरू हुआ धरना शाम तीन बजे तक जारी रहा। करीब चार घंटे तक हाईवे जाम रहने से वाहन चालक और यात्री परेशान हुए। जम्मू में प्रदर्शन के चलते वाहनों को कुंजवानी और सतवारी से डायवर्ट किया गया। प्रेस क्लब के बाहर हुए किसानों के प्रदर्शन में सीपीआईएम के नेता मोहम्मद यूसुफ तारीगामी भी पहुंचे। तारीगामी ने कहा कि सरकार के किसान विरोध कानून कृषि क्षेत्र को तबाह कर देंगे, जो देश की खाद्य सुरक्षा के लिए एक खतरा हैं। कई महीने से किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

ये कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को समाप्त करने, देश की कृषि और बाजारों को कारपोरेट क्षेत्र के लिए गिरवी रखने का आधार तैयार करेंगे। कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करके किसानों की उपज का उचित मूल्य प्रदान करने का मुद्दा किसानों की लंबे समय से लंबित मांग है। एक तरफ किसानों को डीजल, पेट्रोल, कृषि उत्पाद, खाद और अन्य कृषि ढांचा महंगे दाम पर मिल रहा है और दूसरी तरफ उनकी आय भी कम की जा रही है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों से बातचीत कर आंदोलन को समाप्त करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कश्मीर में भी दिखा किसान आंदोलन का असर
सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश ने कहा कि नव-उदारवादी नीतियों से लड़ने के लिए मजदूर-किसान एकता को मजबूत करने और किसानों व मजदूर वर्ग की आजीविका के लिए लड़ने की जरूरत है। उधर, श्रीनगर में भी किसानों ने प्रदर्शन किया है। किसान नेता अब्दुल रशीद पंडित, गुलाम कादिर, अब्दुल राशिद ने एमएसपी की मांग की है। कहा कि सरकार ने कृषि क्षेत्र को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।

--------
कुंजवानी-सतवारी से डायवर्ट करना पड़ा यातायात
किसानों के प्रदर्शन से जम्मू में यातायात बुरी तरह बाधित रहा। कुंजवानी से सतवारी आने वाले वाहनों को कुंजवानी से बाईपास रोड से डायवर्ट किया गया और कुंजवानी जाने वाले वाहनों को सतवारी से वाया यूनिवर्सिटी रोड डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed