फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
protest
भद्रवाह। कई महीनों से पानी की किल्लत से परेशान सरतिंगल गांव की महिलाओं ने रविवार को सरतिंगल-शरेखी मार्ग को बंद कर जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण ही आज सभी प्रदर्शन करने को मजबूर हुई, क्योंकि कई बार मांग करने के बाद भी पानी की किल्लत को दूर नहीं किया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान रबिया बानो व अन्य महिलाओं ने कहा कि जलशक्ति विभाग की लापरवाही के कारण कई परिवार करीब चार महीने से पानी की किल्लत का सामना करने को मजबूर हैं। विभाग की तरफ से उनको सप्ताह में केवल एक दिन ही पानी ही पानी दिया जा रहा है। पानी के लिए हर रोज कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार महिलाओं ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी को रखा है और हर बार उनको नया आश्वासन दे दिया गया है, लेकिन परेशानी को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने भी कई बार अपनी मांग को रखा है और उनकी तरफ से भी केवल आश्वासन ही हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

आज सभी मजबूर और परेशान होकर सड़क को बंद कर प्रदर्शन कर रही है। अगर अब भी उनकी मांग को पूरा कर राहत नहीं प्रदान की गई तो आने वाले दिनों में महिलाएं भूख हड़ताल शुरू कर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगी। इस बारे में जलशक्ति विभाग के एक्सईएन अजय गुप्ता ने कहा कि उनके इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन वह जल्द ही एईई को मौके पर भेज कर परेशानी को दूर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed