{"_id":"601b0b1d8ebc3e4a10220021","slug":"protest-demand-mass-promotion-student-jammu-news-jammu-city-news-jmu2283451142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास प्रमोशन के लिए विद्यार्थियों ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास प्रमोशन के लिए विद्यार्थियों ने बोला हल्ला
विज्ञापन
मास प्रमोशन के लिए क्लस्टर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मास प्रमोशन के लिए कलस्टर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। जीजीएम साइंस कॉलेज के बाहर छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पहले और तीसरे सेमेस्टर में बैकलॉग वाले छात्र मास प्रमोशन की मांग कर रहे हैं।
उधर, यूनिवर्सिटी प्रबंधक का तर्क है कि यूजीसी की गाइडलाइन में छात्रों को मास प्रमोशन देने का कोई प्रावधान नहीं है। प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान एक छात्र के पैर पर गाड़ी चढ़ गई, जिसमें उसे चोट लगी है। उसे पुलिस की गाड़ी में ही अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रों का कहना कि कोरोना महामारी और 2जी मोबाइल इंटरनेट होने से उनकी पढ़ाई नहीं हो पाई है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। यूनिवर्सिटी प्रबंधक ने शुक्रवार तक का समय दिया था, लेकिन मांगों को अनदेखा किया गया। प्रदर्शन के दौरान
डीन अकादमिक अफेयर्स भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मास प्रमोशन के लिए यूजीसी में ऐसी कोई भी गाइडलाइन नहीं है। दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को गाइडलाइन के आधार पर पहले ही मास प्रमोशन दी गई है। इसके अलावा पहले और तीसरे सेमेस्टर के उन छात्रों को पहले ही मास प्रमोशन दी है, जिनकी पूरी डिग्री में एक सब्जेक्ट में बैकलॉग है।
विज्ञापन
---
जेयू में विधि विभाग के छात्रों
की होगी ऑनलाइन परीक्षा
इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की मांग नहीं हुई पूरी, प्रदर्शन पर अड़े
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने ऑनलाइन परीक्षा की विधि विभाग के छात्रों की मांग पूरी कर दी है। हालांकि इंजीनियरिंग के छात्रों की मांग पूरी नहीं हुई है। बुधवार को ये छात्र वीसी के चैंबर के बाहर प्रदर्शन पर अड़े रहे। इस दौरान अन्य कॉलेजों के विद्यार्थी भी प्रदर्शन में पहुंचे। छात्रों के अनुसारउनसे पहले कहा गया था कि आपकी परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी, लेकिन अब ऑफलाइन लेने की बात कही जा रही है। अगर पढ़ाई 2जी पर ऑनलाइन हो सकती है तो परीक्षा क्यों नहीं। छात्रों ने कहा वे ऑनलाइन परीक्षा ही देंगे। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रबंधक पर भेदभाव का आरोप लगाया।